संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं भजन लिरिक्स (Duniya Rachne Wale Ko Lyrics in Hindi)

संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं” एक प्रसिद्ध हनुमान भजन है, जिसे भक्तगण श्रद्धा से गाते और सुनते हैं। इस भजन को सुनने से मन को शांति मिलती है और भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त होती है।

भजन लिरिक्स

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते है,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते है |

हो जाते है जिसके अपने पराये, हनुमान उसको कंठ लगाये |
जब रूठ जाये संसार सारा, बजरंग बलि तब देते सहारा ||

अपने भक्तो का बजरंगी मान करते है |
संकट हरने वाले को हनुमान कहते है ||

दुनिया में काम कोई ऐसा नहीं है, हनुमानजी के जो बस में नहीं है |
जो चीज मांगो पल में मिलेगी, झोली ये खाली खुशियों से भरेगी |

सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते है
संकट हरने वाले को हनुमान कहते है ||

कट जाये संकट इनकी शरण में, बैठ के देखो बजरंग के चरण में |
भक्त की बातो को झूठ मत मानो, फिर ना फसोंगे तुम जीवन मरण में ||

इनके सिने में सदा सियाराम रहते है
संकट हरने वाले को हनुमान कहते है ||

भजन सुनें

हनुमान जी से जुड़े अन्य भजन और पाठ:

इस भजन को गाने के लाभ

  • मन को शांति और सुकून मिलता है
  • भक्ति और श्रद्धा में वृद्धि होती है
  • सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है

हनुमान जी की कथा पढ़ें

भक्तों के लिए संदेश

यदि आपको यह हनुमान भजन लिरिक्स हिंदी पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। जय बजरंगबली

संबंधित भजन