हमारे साथ श्री रघुनाथ (Hamare Sath Shri Raghunath Lyrics in Hindi)

हमारे साथ श्री रघुनाथ एक अत्यंत प्रेरणादायक राम भजन है, जो हमें यह सिखाता है कि जब भगवान श्री राम हमारे साथ हैं, तो हमें किसी भी बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस भजन में विश्वास, समर्पण और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा का सुंदर संदेश दिया गया है।

यह भजन हमें जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी सकारात्मक रहने और भगवान पर भरोसा रखने की प्रेरणा देता है।

हमारे साथ श्री रघुनाथ Lyrics

हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
शरण में रख दिया जब माथ तो
किस बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।

तेरे स्वामी, तेरे स्वामी, तेरे स्वामी,
तेरे स्वामी को रहती है,
तेरे हर बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।

न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की ।
न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की ।
न खाने की, न पीने की, न मरने की, न जीने की ।

रहे हर स्वास, रहे हर स्वास, रहे हर स्वास
रहे हर स्वास में भगवान के,
प्रिय नाम की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।

विभीषण को अभय वर दे किया
लंकेश पल भर में ।
विभीषण को अभय वर दे किया
लंकेश पल भर में ।
विभीषण को अभय वर दे किया
लंकेश पल भर में ।

उन्ही का हाँ, उन्ही का हाँ, उन्ही का हाँ
उन्ही का हाँ कर रहे गुण गान तो
किस बात की चिंता ।
उन्ही का हाँ कर रहे गुण गान तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।

हुई भक्त पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना ।
हुई भक्त पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना ।
हुई भक्त पर किरपा, बनाया दास प्रभु अपना ।

उन्ही के हाथ, उन्ही के हाथ, उन्ही के हाथ,
उन्ही के हाथ में अब हाथ तो
किस बात की चिंता ।
उन्ही के हाथ में अब हाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।

हमारे साथ श्री रघुनाथ तो
किस बात की चिंता ।
शरण में रख दिया जब माथ तो
किस बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।
किया करते हो तुम दिन रात क्यों
बिन बात की चिंता ।

इस भजन का मुख्य संदेश यह है कि जब हम भगवान श्री राम की शरण में होते हैं, तो हमें किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी चाहिए। भगवान अपने भक्तों की हर परिस्थिति में रक्षा करते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं। यह भजन हमें सिखाता है कि सच्चा विश्वास ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।

भजन सुनें

भगवान श्री राम से जुड़े अन्य भजन और पाठ भी पढ़ें:

इस भजन को गाने के लाभ

  • चिंता और तनाव कम होता है
  • भगवान पर विश्वास बढ़ता है
  • सकारात्मक सोच विकसित होती है
  • मानसिक शांति प्राप्त होती है

FAQ

Hamare Sath Shri Raghunath bhajan ka kya arth hai?
यह भजन भगवान पर विश्वास और चिंता मुक्त जीवन का संदेश देता है।

Kis Baat Ki Chinta bhajan ka message kya hai?
जब भगवान हमारे साथ हैं, तो हमें किसी भी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए।

Kya yeh bhajan satsang me gaya jata hai?
हाँ, यह भजन सत्संग और भजन संध्या में बहुत लोकप्रिय है।

संबंधित भजन