सीता राम सीता राम (Sita Ram Sita Ram Kahiye Lyrics in Hindi)

सीता राम सीता राम एक अत्यंत लोकप्रिय और शक्तिशाली भजन है, जो भगवान श्री राम और माता सीता के नाम जप की महिमा को दर्शाता है। इस भजन में यह संदेश दिया गया है कि हमें हर परिस्थिति में भगवान के नाम का स्मरण करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

यह भजन भक्ति, समर्पण और जीवन के सत्य को समझने का सरल माध्यम है, जिसे सुनकर मन को शांति और संतोष मिलता है।

सीता राम सीता राम Lyrics

सीता राम सीता राम,
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,
ताहि विधि रहिये।

मुख में हो राम नाम, राम सेवा हाथ में,
तू अकेला नाहिं प्यारे, राम तेरे साथ में ।
विधि का विधान जान, हानि लाभ सहिये,
जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ॥

सीता राम सीता राम,
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,
ताहि विधि रहिये ।

किया अभिमान तो फिर, मान नहीं पायेगा,
होगा प्यारे वही जो, श्री रामजी को भायेगा ।
फल आशा त्याग, शुभ कर्म करते रहिये,
जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ॥

सीता राम सीता राम,
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,
ताहि विधि रहिये ।

ज़िन्दगी की डोर सौंप, हाथ दीनानाथ के,
महलों मे राखे चाहे, झोंपड़ी मे वास दे ।
धन्यवाद निर्विवाद, राम राम कहिये,
जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ॥

सीता राम सीता राम,
सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,
ताहि विधि रहिये ।

आशा एक रामजी से, दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक रामजी से, दूजे नाते तोड़ दे ।
साधु संग राम रंग, अंग अंग रंगिये,
काम रस त्याग प्यारे, राम रस पगिये ॥

सीता राम सीता राम, सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिये ।

इस भजन का मुख्य संदेश यह है कि हमें हर परिस्थिति में भगवान श्री राम के नाम का स्मरण करना चाहिए और उनके निर्णय पर विश्वास रखना चाहिए। यह भजन हमें सिखाता है कि जीवन में जो भी होता है, वह भगवान की इच्छा से होता है, इसलिए हमें हमेशा सकारात्मक और शांत रहना चाहिए।

भजन सुनें

भगवान श्री राम से जुड़े अन्य भजन और पाठ भी पढ़ें:

इस भजन को गाने के लाभ

  • मानसिक शांति और संतुलन मिलता है
  • भगवान के प्रति विश्वास बढ़ता है
  • जीवन में सकारात्मकता आती है
  • चिंता और तनाव कम होता है

FAQ

Sita Ram Sita Ram bhajan ka kya arth hai?
यह भजन भगवान राम और माता सीता के नाम जप की महिमा को दर्शाता है।

Sita Ram bhajan ka kya mahatva hai?
इससे मन को शांति मिलती है और भगवान के प्रति भक्ति बढ़ती है।

Kya Sita Ram naam japna shubh hota hai?
हाँ, सीता राम नाम का जप अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है।

संबंधित भजन